फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की अनुपम छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शो एंड टेल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक और निबंध लेखन में एक से तीन, पोस्टर मेकिंग में चार से 11 तक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं। इसलिए सभी लोगों को उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयास करने चाहिए। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में कृष्णा कॉलेज की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष रुचि और नेहा रहे। मेले में बच्चों ने खूब चाट पकौड़ी खाई और खिलौने आदि का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सक्सेना, उप प्रधानाचार्य खुशबू कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें