‘अब न बख्शा जाए कोई आतंकवादी’
बिजनौर/नगीना/चांदपुर। जिला पंचायत सभागार में शहीद सैनिकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने कहा कि सैनिकों से ही देश सुरक्षित है। भारत पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत का बदला लेगा। किसी भी आतंकवादी को देश में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी डॉ. श्यामबहादुर शर्मा, सुधीर शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विजयवीर सिंह, कमलजीत कौशिक, योगेश कुमार आदि रहे। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, राजपाल सिंह, अनिल कांबोज, डॉ. सविता शर्मा, सुनील चौहान, तारा देवी, नेहा ठाकुर आदि रहे। आभास महासंघ की बैठक में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र सिंह, इमरान खान, अमन, अरविंद कुमार, कपिल आदि रहे। उधर, नगीना में विद्युत उपखंड कार्यालय पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रामलाल, मानसिंह, हनीफ, नरेंद्र, धर्मेंद्र रवि, नीरज विश्नोई, सोनू कुमार, मोहम्मद हाशिम, पुष्पेंद्र आदि ने मोमबत्तियां जलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पास पहुंचे। वहीं, भाकियू के धरने में आतंकी घटना की निंदा की गई। रामपाल सिंह की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने भारत सरकार से शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने व कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भोपाल सिंह, खुशपाल सिंह, कुलदीप सिंह, हुकुम सिंह, विष्णु मलिक, धर्मपाल सिंह, कल्याण सिंह, नरेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सूरज सिंह, कुलदीप शर्मा, चरन सिंह, ओमपाल सिंह आदि रहे।