छात्राओं को कराया जूडो का अभ्यास
धामपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खटाई में छात्राओं को जूडो कराटे का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक श्वेता शर्मा ने कहा कि जूडो कराटे से आत्म रक्षा करने को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने को सरकार की ओर से प्रशिक्षकों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को हाई जंप, लो जंप का अभ्यास कराया। इसकी महत्ता को विस्तार से बताया। किक और स्पंज का भी अभ्यास कराया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या विनीता अग्रवाल ने छात्राओं को सुझाव दिया कि वे रुचि लेकर जूडो कराटे का नियमित तौर पर अभ्यास करें। इस मौके पर शिक्षिका डोली चौहान, सुधा रानी, शीतल शर्मा, चंचल रानी आदि मौजूद रहीं।