बिजनौर। वर्धमान कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के शिविर का शुभारंभ गांव आदमपुर में किया गया। पहला दिवस कौशल विकास के रूप में मनाया गया। शुभारंभ डा. सूर्यमणि रघुवंशी, ग्राम प्रधान आदेश राठी, डा. प्रीति खन्ना, कार्यक्रम अधिकारी डा. शशिप्रभा, डा. अंजू बंसल ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय सेवा गीत प्रस्तुत किया। डा. सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण व्यक्ति के अच्छे विचारों से होता है। समाज का कल्याण छोटे से छोटे व्यक्ति के सहयोग से संभव है। ग्राम प्रधान तिमरपुर संजू रानी ने कहा कि छात्राओं को अलग पहचान बनानी होगी। डा. प्रीति खन्ना ने कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति है। डा. ओपी सिंह व डा. शशिप्रभा ने कहा कि हमें लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। संचालन डा. अंजू बंसल ने किया। स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने गांव आदमपुर व तिमरपुर में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान रश्मि, शिवानी, हिमानी, तनु अग्रवाल, प्रिया शर्मा, भुवन गोयल, प्रिंसी मारवाड़ी आदि का सहयोग रहा।