फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़/कोतवाली देहात। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के बाहर मैदान में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कहना था कि भाजपा की दोनों सरकारें पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। यदि सरकारों ने जल्द ही पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा। प्रदर्शनकारियों में विपिन कुमार, महेेश कुमार, विजेंद्र राणा, गीता, मुकेश कुमार, शोभा, शिवकुमार, अरविंद सिंह, खेवेंद्र, लाल सिंह, मायाराम, कृष्णावतार सिंह , सुुनीता, प्रीति, राजाराम, दीपक कुमार रहे। मुख्य डाकघर पर कर्मचारियों राजबहादूर सिंह, देवराज शर्मा, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन शर्मा, इंदु शर्मा, बाबूराम सिंह और विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में मंडल अध्यक्ष भूरे सिंह, मंडल सचिव सीबी सिंह, मोहम्मद अरशद, वीर भान सिंह, भूपेंद्र सैनी, अरविंद कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, नरेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, निशांक भटनागर, संकेत पाल, दीपक कुमार, रमेश कुमार, शशि कुमार रहे। अफजलगढ़ में सफाई कर्मी भी दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। प्रदर्शनकारियों में राजेश सिंह, विजयपाल, सोमपाल, धर्मेंद्र, गौतम, मोहन, वीरेंद्र आदि शामिल रहे। कोतवाली देहात में भी पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अश्वनी कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, आमोद कुमार, अनिल कुमार, लेखराज सिंह, उदयराज पाल, ब्रजपाल सिंह, सुमन कुमार, संजो देवी, गीता देवी, ऊषा, बिजेंद्र सिंह, कैलाश, नरेश, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें