समाज उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान
नगीना। अखिल भारतीय भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मालवीय जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी, धर्मानंद त्रिपाठी, विनीत गौड़, वार्ड सभासद गोपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष आमोद शुक्ला, आकाश दीप, नितिन मिश्रा, विवेक शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, सतीश शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ब्राह्मणों को संगठित होकर अपने समाज के उत्थान वह विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सभी को महामना मदन मोहन मालवीय के जीवन चरित्र से शिक्षा लेकर अपने बच्चे को उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा तथा संचालन नगीना ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने किया।