‘जिला महिला अस्पताल में शुरू होगी हेल्प डेस्क’
बिजनौर। स्तन कैंसर से बचाव के लिए जिला महिला अस्पताल में जल्द ही हेल्प डेस्क शुरू होगी। शासन ने महिला अस्पतालों में जागरूकता हेल्प डेस्क शुरू करने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों के अनुसार हर महिला को आवश्यक जांच करानी चाहिए। सीएमएस आभा वर्मा ने बताया कि हेल्प डेस्क पर दो चिकित्सक तैनात रहेंगी। ये अस्पताल आने वाली महिलाओं को कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार विषय पर जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक करेगा।