सात्विक ने तैराकी में पाया चौथा स्थान
मंडावर (ब्यूरो)। थाने में तैनात आरक्षी प्रद्युम्न कुमार के बेटे सात्विक कुमार ने वाराणसी में आयोजित अंतर जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सात्विक कुमार मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में कक्षा 12 का छात्र है। प्रद्युम्न कुमार के अनुसार उनके बेटे को बचपन से ही तैराकी का शौक है। वह पढ़ाई के साथ साथ तैराकी में प्रतियोगिताओं की तैयारी भी पूरी मेहनत से करता है।