रामधुन पर प्रभातफेरी निकाल दिया अहिंसा का संदेश
बिजनौर। कांग्रेसियों द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर भर में प्रभात फेरी व सत्य अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। प्रभात फेरी में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, मुनीष त्यागी, प्रशांत गोयल समेत कुछ कार्यकर्ता महात्मा गांधी के वेश में थे। आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चे भी महात्मा गांधी के वेश में रहे। उन्होंने रामधुन गाई। प्रभाफेरी में तीन बच्चे महात्मा गांधी का संदेश बुरा ना देखो, ना सुनो, ना बोलो देने वाले बंदर भी बने थे। प्रभातफेरी रोडवेज चौराहा, तीन मूर्ति, राम का चौराहा, अचारजान, मोहल्ला कुंवर बालगोविंद, सर्राफा बाजार व सदर बाजार होते हुए पार्टी कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, गुलशन कुमार, मनोज भारद्वाज, हुमांयू बेग, मुनिस हुसैन, मुब्बशिर जमां खां, नजाकत अल्वी, अब्दुल समद आजाद, अरशद प्रिंस, नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।