सम्मेलनों की रूप रेखा तैयार की
बिजनौर । सपा की बैठक में तीन अक्तूबर से विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसान गन्ने का भुगतान लेने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अपराध की घटनाओं में भी लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार की नाकामियों व सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए विधानसभा सम्मेलनों का आयोजन होगा। तीन अक्तूबर को बिजनौर, चार को नहटौर, पांच को नूरपुर, छह को चांदपुर, सात को धामपुर व नजीबाबाद, आठ को नगीना व नौ को बढ़ापुर में सम्मेलन आयोजित होगा। अध्यक्षता जिला महासचिव कमरुल इस्लाम व संचालन प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, आरिफ कुरैशी, डा.रमेश तोमर, रफी, नसीम रीाणा, संसार सिंह, कमलेश भुइयार, दिलशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।