फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में 30 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जेके विश्वकर्मा ने कैडेट्स को बताया कि सामाजिक मनुष्य की जिम्मेदारी है कि वह अपने साथ साथ अपने पर्यावरण को भी स्वच्छ रखे। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में ही हमें उचित प्रकार से विकसित होने का मौका मिलता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कहा कि जब हमारा समाज सुखी होगा तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। प्राचार्य सीएम जैन ने कहा कि हमें स्वच्छता का संकल्प लेकर श्रमदान की ओर अग्रसर होना होगा। गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए हमें नागरिक धर्म का पालन कोरना चाहिए। इस दौरान डा.संजय त्यागी, सूबेदार रामपाल, हवलदार कुमार सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव मोहन सिंह, प्रिंसी, सुमित सेठी, अर्जुन, माजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें