रूखालू। गंगेश्वरी ब्लाक के गांव देहरी खादर मे पिछले पंद्रह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे गांव की बिजली गुल है। कई बार ग्रामीण बिजली घर पर शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वाले में बालकिशन, डालचंद, डा. ओमप्रकाश, रूपकिशोर, अमर सिंह, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूूद रहे।