शोभायात्रा के साथ शिव शक्ति धाम में राधा-कृष्ण विराजमान
नजीबाबाद । शिवशक्ति धाम मंदिर पर पूजा अर्चना एवं जयकारों के बीच राधा-कृष्ण की मूर्तियों की स्थापित की गई।
नगर के सीकेआई चौराहा स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन किया। मंदिर के संस्थापक राजपाल चौहान के नेतृत्व में जयपुर से लाई गई राधा-कृष्ण की मूर्तियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा आर्दशनगर, सुभाषनगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंची। श्रीकृष्ण जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने ढोल की ठाप पर नृत्य किया। पंडित हीरा लाल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को स्थापित किया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण भक्ति गीतों को गुनगुनाया। हाल ही में शिव शक्ति धाम मंदिर पर शेष शैय्या पर लेटे विष्णु भगवान और श्रीराम दरबार की धूम धाम से स्थापना की गई थी। शिव शक्ति धाम मंदिर में पूर्व में शनि देवता सहित अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।