बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
चांदपुर। थाना नूरपुर के गांव फैजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (56) चांदपुर-नूरपुर रोड पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह नूरपुर से रोडवेज अंडर टेकिंग बस से फैक्ट्री आ रहे थे। करीब सवा आठ बजे फैक्ट्री के पास बस के अगलेेे गेट से उतर रहे थे। इस दौरान बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र देशू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता बस से उतर रहे थे। बस चालक द्वारा लापरवाही के चलते बस चला देने के कारण वे जमीन पर गिर गए और बस के नीचे आ गए, इससे उनकी मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है।