अमरोहा। शनिवार को खेत पर शौच के लिए गए युवक को सांप ने डस लिया। ब्लाक के गांव कांकर सराय निवासी मोहम्मद इस्लाम का पुत्र इरफान सुबह के वक्त अपने खेत पर शौच के लिए गया था। खेत में पानी जमा होने के कारण इरफान मेड़ को ठीक कर रहा था। इसी दौरान युवक के हाथ में सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक भागता हुआ सीधा घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। गांव में ही झाड़फूंक कराने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।