अमरोहा। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने पुलिस बल के साथ गांव शेखूपुर माफी में नासिर के घर पर छापा मारा। यहां पर चांदी का वर्क बनाने का काम किया जा रहा था। नईम अहमद मौके पर मिला। चांदी के वर्क का नमूना जांच के लिया गया है। इसके अलावा मंगलवारकी रात में गजरौला से हरकेश की पनीर फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई ।मौके पर पनीर का नमूना लिया गया। दोनों नमूने जांच हेतु भेज दिए गए हैं। अगली कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पंकज कुमार गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पीके जयंत, महेश कुमार मौजूद रहे।