गुलदार के खौफ से ग्रामीण दहशतजदा
अफजलगढ़। गांव मीरापुर मोदीवाला के ग्रामीणों में गुलदार की दहशत है। गांववासी अकेले दुकेले जंगल में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इमरान, निजामुद्दीन, मोहम्मद उमर, अनवर, अजीमुद्दीन, अमीर हसन, शमीम अहमद, रामपाल शौनाथ, लाल सिंह आदि का कहना है कि गांव और उसके आसपास खेतों में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। पहले भी गुलदार गांव में घुसकर कई पशुओं को शिकार बना चुका है। वन विभाग को बार-बार अवगत कराने के बाद भी गुलदार को नहीं पकड़ा जा रहा है। उधर, डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि वह गांव में टीम भेजकर पिंजरे लगवाएंगे।