अमरोहा। कटरा गुलाम अली के प्राइमरी विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय सहित बाजार जट, पन्ना लाल, काजीजादा और गुजरी के प्राइमरी विद्यालयों के 90 और 60 नए प्रवेश वाले छात्र-छात्राओं को दो-दो जोड़ी स्कूल यूनिफार्म के साथ ही बैग का वितरण किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार गुप्ता, लियाकत अली, फखरे आलम खान, कशिश रिजवी, आसिफ अली, फरीद अहमद, विकास त्रिवेदी, अफशां अनीस, हिना जौहर, राजेज कुमार आदि मौजूद रहे।