फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज का करंट लगने से कंटेनर की छत पर सो रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की करंट से मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। सड़क किनारे खड़े कंटेनर की छत पर सो रहे एक किशोर की हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई।
जनपद कन्नौज के गांव सितोरा निवासी जहां आलम कंटेनर चालक है। रविवार को वह अपने गांव के ही हेल्पर मोहम्मद तौसीर के साथ कंटेनर लेकर देहरादून के लिए चला था। इस दौरान जहां आलम का चचेरा भाई राजा पुत्र अलीम (13) भी उनके साथ हरिद्वार और देहरादून घूमने के लिए चला आया। रविवार रात नींद आने पर चालक जहां आलम ने कंटेनर को मुरादाबाद रोड पर गांव पूरनपुर में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। रात में गर्मी अधिक होने के कारण राजा कंटेनर की छत पर सो गया। सुबह करीब सात बजे वह सोकर उठा तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें