धामपुर। कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों की पोल खोलने का अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा पार्टी ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से अभियान चलाकर सरकार के कार्यों की पोल खोलेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष भाजपा की नीति की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा की प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम चल रहा है। जिसमें 15 लाख खातों में न आना, युवाओं को रोजगार न मिलना, किसानों का अपनी फसलों का वाजिब दाम न मिलना, किसानों के पूर्व कर्ज माफ न होना, प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी न रुकना, महिलाओं की उपयोगी एलपीजी गैस के दाम बढ़ना, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ना, बैंक के तमाम घोटालों का, राफेल जहाजों का इतना बड़ा घोटाला न खुलना आदि को लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर डा. आफताब अहमद, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजन गांधी, युवा नेता आलोक आर्य आदि शामिल रहे।