फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नवनिर्वाचित प्रबंध कमेटी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बैंक सचिव अनूप कुमार ने बताया कि बैंक की स्थापना राय बहादुर हरवंश लाल रईस बिजनौर, बाबू हरप्रसाद प्लीडर, बाबू बद्रीदास व अन्य ने 30 अक्तूबर 1914 को की थी। बिजनौर में बैंक के आठ व्यक्तिगत, 96 पैक्स सहित कुल 271 सदस्य समिति हैं। इनकी कुल अंशपूंजी 4882.69 लाख रुपये है। बैंक एक पूर्ण रूप से स्वायत्त संस्था है। जिले में बैंक की 42 शाखाएं तथा चार विस्तार पटल कार्य कर रहे हैं। बैंक की कुल निजी पूंजी 239.79 करोड़ रुपये है। बैंक लगातार 30 सालों से लाभांश दे रहा है। दिनांक 30 जून 2017 को बैक द्वारा अल्पकालीन फसली ऋण की 98.20 प्रतिशत वसूली कर ली गई है जो प्रदेश के प्रथम तीन बैंकों में हैं। बैंक पूर्ण रूप से सीबीएस है तथा उपभोक्ताओं को आरटीजीएस व एनईएफटी की सुविधाएं दी जा रही हैं। बैंक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बैंक को और आगे ले जाया जाएगा व जनता को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी रहे। कार्यक्रम में उपसभापति संदीप कुमार, संचालक राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, जयवीर सिंह राठी, शांति देवी, नितिन मौर्य, मनोज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, चमन सिंह, अभिनव कुमार, सुनीता, आंचल भारती, धर्मवीर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। बैंक उपमहाप्रबंधक अख्तर अली, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, सुनीता तिवारी, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें