गंगा में मिला युवक का शव
नांगलसोती। बालावाली पुल के निकट गंगा क्षेत्र में एक सूखे स्थान पर राहगीरों ने एक अज्ञात शव पड़ा हुआ देखा। कई दिन पुराने शव पर कपड़े नहीं थे। इसकी सूचना पर उपनिरीक्षक जगपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर शव अपने कब्जे में लिया। शव की नांगलसोती पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई जगपाल सिंह ने बताया कि गंगा के बहाव के साथ आया शव पानी कम होने पर गंगा के टीले पर ठहर गया।