अफजलगढ़। एक गांव निवासी 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक की शादी दो वर्ष पहले जसपुर (उत्तराखंड) के पास किसी गांव से हुई थी। युवक की अपने ससुरालियों और पत्नी से अनबन रहती है। बुधवार को युवक ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।