फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष चौधरी बने दुनिया के 42 वें नंबर के शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हैनओवर जर्मनी में धमाल मचाकर लौटे एमडी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौ के छात्र हर्ष चौधरी ने जर्मनी में हुई 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में धमाल मचाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हर्ष ने विश्व में 42 वीं और भारत में सातवीं रैंक हासिल कर देश-विदेश में जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया है। इसके अलावा सक्षम अग्रवाल ने दुनिया में 50 वीं और भारत में 14 वीं रैंक प्राप्त की है। वापस लौटने पर विद्यालय की ओर से हर्ष चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ऋतु कोचर के अनुसार हर्ष चौधरी विद्यालय का कक्षा नवीं का छात्र हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक प्रथम प्रतियोगिता में 49 वीं ग्रांट प्रिंक्स ऑफ लेबरेशन प्लेजन का आयोजन एक से सात मई 2018 तक, जबकि सात से 13 मई तक आयोजित हुए दूसरे काम्पटिशन हैनओवर जर्मनी में आयोजित हुए। विद्यालय के कोच शमीम अहमद कुशल निर्देशन में इस होनहार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें