नींदडू। नौगांवा सादात का संजीव कुमार (23) अपनी ससुराल में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में आया हुआ था। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब दस बजे वह अपने साले आनंद कुमार (20) के साथ बाइक से धामपुर में कपड़े खरीदने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक जैसे ही नींदडू़-जैतरा के बीच पावर कोल्हू के सामने पहुंची, पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संजीव कुमार और आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।