नींदडू़। प्रेमी युगल परिवारों के बीच चला आ रहा विवाद आपसी सहमति से निकाह होने के साथ समाप्त हो गया।
चौकी क्षेत्र के गांव में एक ही समुदाय के युवक-युवती के बीच के बीच काफी समय से प्रेस प्रसंग चल रहा था। शनिवार को परिजनों की गैर मौजूदगी में लड़का ने लड़की के घर में दाखिल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। इस पर कई लोगों ने युवती के घर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले वालों को देख युवक वहां से भाग निकला। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर निकाह करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक और उसके परिवार के लोग राजी नहीं हुए। युवती के पिता की ओर से पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। सोमवार को मामला तूल पकड़ता देख मोहल्ले वालों ने लड़के के घर वालों को निकाह कराने के लिए राजी कर लिया। निकाह के बाद कुछ महिला एवं पुरुष बतौर बाराती कन्या के घर गए तथा दुल्हन को विदा कर अपने साथ अपने घर ले गए। इसी के साथ पिछले तीन दिनों से चला आ रहा विवाद निपट गया। उधर, पुलिस ने प्रेमी युगल के बीच विवाद और निकाह पर मामला निपटने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।