फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना । वसीयत करने आई एक वृद्धा की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास निवासी (75) आशा देवी अपने बेटे राधेश्याम के साथ बीमारी की हालत में नगीना के उप निबंधक कार्यालय पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे वसीयत करने आई थी। वसीयत के सभी कागजात अधिवक्ता द्वारा तैयार किए जा चुके थे। केवल कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रार के समस्त बयान दर्ज कराने थे। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ गई । महिला को तत्काल सीएचसी नगीना में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया। जैसे ही महिला को स्वास्थ्य सेवा की गाड़ी में लिटाया गया, तभी महिला की मौत हो गई। परिवार वाले महिला के शव को घर ले गए। चिकित्सक डॉ.फैज हैदर जैदी ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था ।महिला को सांस लेने में परेशानी थी। बेहोशी की हालत में चिकित्सालय पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें