फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल है तो कल है का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जल है तो कल है का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर ।
नव चेतना सेवा संस्थान की ओर से आयोजित गोष्ठी में जल है तो कल है का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से जल संरक्षण करने पर जोर दिया गया। रविवार को संस्थान कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता समाजसेवी पी.के. विश्नोई ने कहा कि लोग जल का दोहन कर रहे हैं। इसलिए आने वाला समय बड़ा ही चिंताजनक है। कहा कि अगला विश्व युद्ध जल के कारण ही होगा। संस्था अध्यक्ष बाबू सिंह विश्नोई ने कहा कि हमें जितने पानी की आवश्यकता है उतने ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। जल की बर्बादी से बड़ा पाप कोई नहीं है। सभी लोगों को जल की चिंता करनी चाहिए। डा. सुरेंद्र कुमार विश्नोई ने कहा कि देश के कई स्थानों पर पानी की समस्या है। फिर भी कुछ लोग पानी को व्यर्थ में ही बहा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। संस्थान के मैनेजर अंकित कुमार ने कहा कि गांव-गांव नुकड़ सभाएं कर लोगों को जल की उपयोगिता के विषय में बताया जाएगा। ताकि पानी की व्यर्थ में बर्बादी रोकी जा सके। गोष्ठी में गौरव कुमार, महेंद्र सिंह, भैया लाल, तिलकराम, अनुज कुमार, संजीव कुमार अतुल कुमार, शुभम कुमार, मुनेश विश्नोई, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें