फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में समिति में कंप्यूटर लगवाने और समिति स्तर पर पर्ची निर्गत कराने पर गतिरोध रहा। शेष सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सभापति सुनील कुमार तथा संचालन लेखाकार जावेद शम्स ने किया । एससीडीआई मिथलेश पांडेय ने सरकार की मंशा के अनुरूप गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गन्ने की सहफसली तथा ट्रेंच विधि से बुवाई पर जोर दिया। लेखाकार जावेद शम्स ने गत वर्ष का लेखाजोखा पेश किया। चुनाव संबंधी अधिनियम व नियमावली में उपविधियों में संशोधन, आय व्यय की स्वीकृति , समिति का अधिकतम दायित्व निश्चित करने समिति प्रांगण में दो खाद गोदाम के निर्माण एवं पुराने खाद गोदामों की मरम्मत, निष्क्रिय गोदामों की नीलामी आदि के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना बृजेश शर्मा, अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना विकास बलवंत सिंह, समिति संचालक महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, लेखराज सिंह, सुशील कुमार, रावेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। सामान्य बैठक में 189 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें