फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। नगर में शांति व्यवस्था को बनाने और अपराधियों को क्षेत्र से बाहर करने के उद्देश्य से पुलिस ने नवागत कोतवाल मनोज कुमार के निर्देशन में शुक्रवार देरशाम फ्लैग मार्च निकाला। अधिकांश स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी ली। कोतवाल ने अपराधों पर रोक लगाने को नागरिकों से अपेक्षित सहयोग मांगा। कोतवाल ने कहा कि उनके स्तर से किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। कानून का पालन करने वालों के लिए पुलिस हर समय उनके सहयोग को तत्पर है। पर जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे। नहीं बख्शा जाएगा। चाहे वह किसी दल के हो। पुलिस का काम जनता की सेवा करना है। किसी को बगैर मतलब के सताना नहीं है। पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार, पंजाबी बाजार, भगत सिंह चौक, खारी कुआ, डाकघर मार्ग, रोडवेज, रेलवे स्टेशन मार्ग, आर्य समाज मंदिर, लोहा बाजार, सराफा बाजार, फल चौक, नगीना चौक आदि का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और अपराधों पर रोक को सुझाव मांगे। भ्रमण में उनके साथ निरीक्षक रमेश चंद शर्मा, राजेश यादव, कुमरेश त्यागी, रणवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें