रेहड़। दस दिन पहले प्रेमी संग फरार युवती बुधवार को थाने जा धमकी। पुलिस ने युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।
गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव की युवती दस दिन पहले जसपुर (उत्तराखंड) निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। युवती के पिता ने आरोपी विरुद्ध बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बुधवार को युवती स्वयं थाने पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। युवती पुलिस के सामने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है। अब वह अपने पति के साथ ही रहेगी। उधर, इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर अगली कार्रवाई होगी।