स्योहारा । मतदाता जागरूकता दिवस पर एमक्यू गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं को अपने आसपास के परिवारों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मुख्य आधार है। मजबूत लोकतंत्र के लिए ये आवश्यक है कि मतदान के लिए नागरिकों में अधिक से अधिक जागरूकता होे। रजिया सिद्दीकी और अफजाल अहमद ने छात्राओं को समाज में मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। दूसरी और नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील और अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूकता अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।