फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य के मुकदमों में प्रभावी पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने विवेचनाओं का निस्तारण नहीं करने पर कोतवाली में तैनात दरोगा रणसिंह चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने इनामी बदमाश आदित्य के मुकदमों से संबधित विवेचकों को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में हुई बैठक में एसपी ने कहा कि मुकदमों में विधिवत रूप से कोई कमी नहीं आनी चाहिए। आदित्य के कोर्ट में सरेंडर करने पर भी एसपी ने पुलिस पर नाराजगी जताई। कहा कि बड़ी अफसोसजनक बात है कि आदित्य ने इस तरह सरेंडर कर दिया। बैठक में स्योहारा, हल्दौर, चांदपुर, मंडावर , मंडावली ,धामपुर , नहटौर और शेरकोट के थाना प्रभारियों ने भाग लिया। उधर, पुलिस ने पांच माह से वांछित चल रहे गांव भोगनवाला निवासी श्यामा को दबोच लिया। वह चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें