ग्राम पंचायत सचिव होंगे डिजीटल अपडेट
बिजनौर। जिले के ग्राम पंचायत सचिव को डिजीटल अपडेट किया जाएगा। शासन की योजनाओं को विस्तार से बताया जाएगा। इसके लिए जिले के ग्राम पंचायत सचिव का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों 27 दिसंबर से शुरू होगा। डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार शासन ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को खर्च करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। पहली किश्त के खर्च की फिडिंग करने के बाद ही अगली किश्त का पैसा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव को फिडिंग का कार्य कराना होता है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को डिजिटल अपडेट होना जरूरी है। जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में मात्र 180 ग्राम पंचायत सचिव कार्यरत है। एक ग्राम पंचायत सचिव के कार्य क्षेत्र में छह से सात ग्राम पंचायत हैं। प्रशिक्षण का पहला चरण 27 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 30 दिसंबर से शुरू होकर एक जनवरी 2018 तक चलेगा। प्रशिक्षण विकास भवन के सभागार में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।