बिजनौर। मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेब खर्च से रुपये एकत्र कर जरूरतमंदों को उनके ठिकानों आदि पर जाकर कंबल वितरित किए। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास के अनुसार वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास गर्म कपड़ों की अच्छी व्यवस्था नहीं है। स्कूल के विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए जेब खर्च और स्कूल स्टाफ ने वेतन से रुपये एकत्र किए थे। गौतम अंगिरा, यश, विहान, नावेद, सत्यम, प्रशांत आदि ने वर्धमान कॉलेज के पास, अस्पताल आदि पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान शिक्षक अनुज त्यागी, सूरज, ओमकार सिंह, अभिनव आदि शामिल रहे।