धामपुर। कोतवाल राजेश चौहान ने बृहस्पतिवार को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एक दल के कुछ समर्थकों को जमकर फटकार लगाई। चेताया कि यदि उनके द्वारा फिर से उल्लंघन करने का प्रयास किया गया तो रिपोर्ट कायम कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोतवाल राजेश चौहान ने कहा है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी भी हालत में आचार संहिता के आदेश का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति चुनाव के मद्देनजर व्यक्तिगत तौर पर अथवा और अन्य किसी तरह से वाहन से चोरी छिपे से दो लाख से ज्यादा की नकदी अपने साथ नहीं ले कर जा सकता। अगर चेकिंग में पकड़ा गया तो उसकी नकदी जब्त होगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराने के बाद कार्रवाई होगी।