बिजनौर। उप्र बिजली मजदूर संगठन ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत वितरण खंड बिजनौर के परिसर में धरना दिया। संगठन के पश्चिमांचल अध्यक्ष मोहम्मद अफजल के अनुसार केंद्रीय आह्वान पर सामूहिक सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। इसमें विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संगठनों ने भाग लिया। सोनल शर्मा, इंजीनियर एके सिंघल ने विचार रखे। मांगों में एक जनवरी से सातवां पुनरीक्षण/ पेंशन पुनरीक्षण आदेश जारी करना, वेतन विसंगति दूर करना, 14 जनवरी दो हजार के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना, संविदा कर्मियों को निगम द्वारा सीधे भुगतान करना आदि शमिल है। लोकेंद्र सिंह, दीपक कुमार, एमएम हुसैन, निखिल अग्रवाल, पवन शर्मा, अंकुर भटनागर आदि शामिल रहे। अध्यक्षता सोनल शर्मा ने की।