होमगार्ड ने खाया जहरीला पदार्थ
नहटौर (बिजनौर)। गांव छज्जुपुरा निवासी धर्मपाल सिंह (55) नहटौर थानें में होमगार्ड के पद पर तैनात है। किसी बात को लेकर उसके घर में विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर होमगार्ड ने जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घर आते समय वह रास्ते में ही बेसुध होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे उठाकर घर भिजवाया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 108 एबुंलेंस से होमगार्ड को सीएचसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।