फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोजगार मेले में 61 युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेरोजगार युवकों को रोजगार और राजकीय आईटीआई के तकनीकी पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप तथा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रोजगार के लिए 61 युवकों तथा अप्रेंटिसशिप के लिए 05 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को 11 बजे से राजकीय आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया गया। राजकीय आईटीआई बिजनौर में रोजगार, अप्रेंटिसशिप मेले में पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य मंजुल मयंक एवं प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के बाद कंपनियों ने 61 युवाओं को रोजगार तथा 5 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया तथा उन्हें ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में रोजगार ले लिए ऑफर लेटर हाथ में आते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। रोजगार, अप्रेंटिसशिप मेले में राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, जिला सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी, फोरमैन प्रहलाद सिंह, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, सोमचंद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें