फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांगीपुर में शुगर और डिस्टलरी का हुआ 60 प्रतिशत निर्माण

Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर के चांगिपुर मैं निर्माणाधीन शुगर मिल
विज्ञापन
बिजनौर। बिंदल ग्रुप की चांगीपुर में निर्माणाधीन शुगर मिल और डिस्टलरी के प्लांट का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। युद्ध स्तर पर चल रहे कार्य को देखते हुए अफसरों का दावा है कि शुगर मिल 15 अक्तूबर से अपना पेराई सत्र शुरु कर देगी। शुगर मिल और डिस्टलरी प्लांट चलने पर 1300 से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में दो लाख 53 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादन होता है। यहां उत्पादित गन्ने की पेराई के लिए एक सहकारी मिल नजीबाबाद समेत नौ चीनी मिल संचालित है। इनके अलावा जिले में एक और चीनी मिल स्थापित हो रही है। नई चीनी मिल की क्षमता करीब एक लाख क्विंटल गन्ना पेराई 24 घंटे रहेगी। निर्माणाधीन चांगीपुर चीनी मिल के जीएम जितेंद्र कुमार के अनुसार आगामी सीजन से पहले निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। चीनी मिल के साथ डिस्टलरी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांट का करीब 60-60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया। चीनी मिल व डिस्टलरी के निर्माण से बाहर व आसपास भी दुकान आदि स्थापित होने से विकास होता है।
गन्ना सुरक्षण बैठक में रखेंगे गन्ना क्षेत्रफल की मांग
अफसरों के अनुसार आगामी सीजन में चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु करने को गन्ना सुरक्षण की बैठक में गन्ने की डिमांड की जाएगी। चीनी मिल की परिधीन यानी साढ़े सात किलोमीटर गेट के अलावा लगभग 116 क्रय केंद्रों की मांग का गन्ना सुरक्षण की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


चांगीपुर में शुगर व डिस्टलरी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी गन्ना सीजन में चीनी मिल का पेराई सत्र 15 अक्तूबर 2023 से शुरु होने की पूर्ण संभावना है। चीनी मिल के लिए गन्ने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

-जितेंद्र कुमार, जीएम शुगर मिल चांगीपुर

400 निवेशकों ने 9854.85 करोड़ रुपये निवेश की दी सहमति

शासन-प्रशासन की ओर से जनपद में निवेश सम्मेलन का आयोजन हुआ था। निवेश सम्मेलन में बिंदल ग्रुप की ओर शुगर व डिस्टलरी के निर्माण व अन्य कार्यों के 675 करोड़ रुपये का निवेश करने को सहमति दी थी। उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग, कृषि, पर्यटन, कौशल विकास आदि क्षेत्र में 400 निवेशकों ने 9854.85 करोड़ रुपये के निवेश करने पर सहमति जताई थी। कई कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरु कर दिए हैं।


कुछ निर्माण शुरु, कई के लिए तलाशी जा रही जमीन
निवेश सम्मेलन में आए निवेशकों ने जनपद में इकाई उद्योग स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। हल्दौर में फ्लोर मिल के निर्माण की नींव रखी गई। इस इकाई के लिए 25 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य है। नजीबाबाद में कैमिकल प्लांट, एक मिल में एथेनॉल प्लांट की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरु हो गया। बीयर बोतल समेत अन्य इकाइयों के लिए जमीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें