फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगास्नान मेले के लिए धामपुर से लगेंगी 60 अनुबंधित बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी गंगा स्नान मेले के लिए धामपुर से लगेंगी 60 अनुबंधित बसें
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश परिहवन अनुबंधित बस डिपो के एआरएम पीएन पथरिया ने बताया गया कि निगम की ओर से तिगरी गंगास्नान मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। धामपुर से तिगरी मेले में जाने लिए 60 बसों को लगाया जा रहा है। धामपुर का बस डिपो अनुबंधित बसों के लिए है, इसलिए यहां से बसों को सीधे हरिद्वार के लिए नहीं भेजा जा सकता है। हरिद्वार जाने के लिए निगम की बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

एआरएम पीएन पथरिया ने बताया कि इस बार दीपावली के मौके पर धामपुर डिपों की आय में पिछले साल की तुलना में 13 लाख रुपये अधिक की वृद्धि हुई है। इस बार करीब दो लाख यात्रियों ने बसों से सफर किया और निगम को 95 लाख रुपये की आय हुई। पिछले साल निगम की आय 82 लाख रुपये थी। एक लाख 58 हजार यात्रियों ने सफर किया था। एआरएम ने बताया कि गंगास्नान मेले के मौके पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें