फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिगं डे एवं मदर डे मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंत इंस्टीट्यूट में मनाया गया नर्सिंग डे
विज्ञापन

बिजनौर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग डे एवं मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक विराज त्यागी, सहनिदेशक राघव मेहरा, डीन एडमिशन पुष्पनील वर्मा, लेखा अधिकारी दुष्यंत कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के निदेशक विराज त्यागी ने बताया कि नर्सिंग डे फ्लोरेंस नाइटींगल के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। राघव मेहरा ने बताया कि दुनिया में अधिकांश देशों में प्रशिक्षित नर्सों की भारी कमी है। नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मेघा, वंदना, ललिता, नैना, भाषण प्रतियोगिता में काजल एवं महिमा नृत्य में अंजलि, निष्ठा ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। काजल ने हृदय रोग, निष्ठा ने शुगर एवं पारूल ने पीलिया जैसी बीमारी के बचाव के बारे में अवगत कराया। रीतू राजपूत, हरप्रीत कौर, प्रियंका रावत, सोनम चौहान, मुकेश विष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें