दैनिक यात्रियों को हुई परेशानी
नगीना। लोकसभा चुनाव में प्रशासन द्वारा वाहनों को संबद्ध करने के कारण दैनिक यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। नगीना लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने नगीना धामपुर मार्ग, नगीना बढ़ापुर मार्ग, नगीना नजीबाबाद मार्ग, रूट पर चलने वाली 50 से अधिक बसों को चुनाव कार्य संपूर्ण कराने के लिए संबद्ध किया। इस मार्ग का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। प्रतिदिन लोग नगीना, नजीबाबाद, धामपुर, बढ़ापुर तथा बिजनौर रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस सेवाओं का प्रयोग करते हैं। वर्तमान में बस सेवाएं उपलब्ध ना होने से यात्रियों, कारोबारियों, अधिवक्ताओं, को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों को नगीना मैं चलने वाली ई रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों को कुछ चल रही रोडवेज की बसों का कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।