फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लाठीपुरा के ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हिंदू लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव लाठीपुरा के ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव लाठीपुरा के ग्रामीणों ने युवक पर कातिलाना हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर तहसील और थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मार्च को मुबारकपुर राठे उर्फ लाठीपुरा में मो. राशिद पर धारदार हथियार से कातिलाना हमला करने वाले विशाल और उसके साथियों के खुलेआम घूमने पर रोष व्यक्त किया। आरोप था कि कातिलाना हमले में राशिद की उंगलियां कट गई थीं तथा उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। तब से राशिद जिला चिकित्सालय में भर्ती है। ग्रामीणों ने एक जनप्रतिनिधि पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई झूठी रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने थाने पहुंचे ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान नेता विनोद परमार, सईद अहमद, मो. नासिर, हरि सिंह, सरफुद्दीन, अजय प्रधान, कुंवर पाल, कैलाशी देवी, रामो देवी, बुंदिया, नफीस, मुन्नी, रिजवाना शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें