कैंपस फॉर प्लेसमेंट 12 मार्च को
बिजनौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 मार्च को कैंपस फॉर प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई व्यवसाय में इलेक्ट्रिशियन, कोपा, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग मैनटेनेंस से एससीवीटी अथवा एनसीवीटी पाठयक्रम में आईटीआई उत्तीर्ण की हो अथवा 2019 की परीक्षा दी हो, सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड सहित योग्य अभ्यर्थी आईटीआई बिजनौर में उपस्थित हो सकते हैं।