शांति के साथ होली मनाने की अपील
नगीना। एसडीएम ने क्षेत्र के लेखपालों व तहसील कर्मियों की बैठक लेकर होली को शांतिपूर्वक संपूर्ण कराने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम गजेंद्र कुमार ने लेखपालों को निर्देश किया कि सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्र में होली के त्यौहार के अवसर पर मौजूद रहकर शांतिपूर्वक होली के त्यौहार को संपूर्ण कराएंगे। शरारती तत्व है उन पर निगरानी रखकर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने कहा कि होली के त्योहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की। कहा कि कोई असामाजिक तत्व कहीं भी त्यौहार में विघ्न डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार, दरोगा प्रवीण कुमार, तहसीलदार हामिद अंसारी, नगीना तहसील के समस्त लेखपाल, कानूनगो, नगर पालिका के अधिकारीगण मौजूद रहे।