आठ दुकानों की हुई नीलामी
नजीबाबाद। मंडी परिषद मुरादाबाद के उप निदेशक कैलाश भार्गव की उपस्थिति में मंडी समिति परिषद की आठ दुकानों की आवंटन प्रक्रिया संपूर्ण हुई। उप निदेशक कैलाश भार्गव, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, मंडी समिति सचिव संभव सिंह तोमर, नितेेश मलिक, निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कई श्रेणी की आठ दुुकानों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया संपूर्ण हुई। 50 आवेदकों में से सामान्य वर्ग की पांच, ओबीसी की दो और अनुसूचित जाति की एक दुुकान आवंटित की गई। आवंटन की नीलामी प्रक्रिया में पूर्व चेयरमैन याकूब राइन, आजाद, हाजी अय्यूब, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, जावेद आलम, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, शाहनवाज आदि ने भाग लिया।