फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर सरकारी योजनाओं से वंचित रखने का आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर लगाया भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। गांव सिपाहियोवाला निवासी पिंकी देवी, विद्या देवी, किरन देवी, धनेश्री, रामप्रसाद आदि ने डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि प्रधान रोहित चौहान पंचायत में विकास कार्य कराने के मामले में भेदभाव बरत रहा है। अपनी बस्ती में विकास विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकार की योजनाओं को स्वयं भी लाभ उठा रहा है और अपने चहेतों को भी उपलब्ध करा रहा है। विकास विभाग का सचिव त्रिवेंद्र सिंह और जेई गांव में जांच को गया, लेकिन लाभ दिलाने का भरोसा देने के बाद भी अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। उनकी बस्ती में सड़केें भी कच्ची व कीचड़युक्त है। वह कई बार प्रधान व सचिव से बस्ती में विकास कराने व पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने को नाम लिखा चुके है। पर पंचायत की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह बीडीओ से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। उधर प्रधान रोहित चौहान ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें