सड़क सप्ताह की शुरुआत, प्रदूषण जांच केंद्रों का किया निरीक्षण
बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई। चार से दस फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पहले दिन आठ प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सोमवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने नगर के आठ प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने केंद्र संचालकों को वाहनों की ठीक प्रकार से जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। पहले दिन हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता अभियान चलाकर करीब 300 लोगों को जागरूक किया गया। एआरटीओ ने वाहनों का संचालन के दौरान हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 55 और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 15 वाहन चालकों का चालान किया। एआरटीओ के मुताबिक पांच फरवरी को एआरटीओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी, कार्यशाला, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।