मकर संक्रांति पर कराया भोज
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की ओर से मकर संक्रांति पर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोज और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आकाशवाणी नजीबाबाद के कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढ़ा, कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी, अंजलि कुमारी के निर्देशन में केंद्र के स्टूडियो परिसर में मकर संक्रांति खिचड़ी भोज और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उप महाप्रबंधक अभियांत्रिकी राजेश कुमार, सहायक निदेशक अभियांत्रिकी दिनेश चंद, एई कुंवर पाल सिंह, कार्यक्रम निष्पादक धर्मेंद्र राठौर, आदित्य सिंह, विक्रांत चौधरी, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र सक्सेना, सतीश कुमार, नवीन जोशी, बलराम सिंह, दिव्यांक, तकनीकी विभाग के मनोज कुमार, नीरज कुमार, रितु सैनी, सनव्वर अली खां, शाहना, शशिकला राजपूत, डॉ.एसके जौहर सहित आदि ने भाग लिया। केंद्र की ओर से प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांगों को भी मकर संक्रांति भोज प्रसाद स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढ़ा और उप महाप्रबंधक अभियांत्रिकी राजेश कुमार ने मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।